Box office- बेबी का फर्स्ट डे कलेक्शन 9.3 करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म बेबी ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 9.3 करोड़ की कमाई की। साल 2015 में अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों में से बेबी का कलेक्शन सबसे ज्यादा है। वैसे भी अक्षय कुमार, के के मेनन, अनुपम खेर व डैनी जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के चलते बेबी को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी। लोगों की उम्मीदों पर खऱी उतरते हुए बेबी ने एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट भी दिया।

Baby first Friday Box Office collection 9.3 crore

बेबी में कहानी से लेकर फिल्म के संगीत तक में काफी बदलाव किये गये हैं। ऐसा नहीं है कि हमारे बॉलीवुड में सालों से चली आ रही परंपराओं के चलते फिल्म में बेवजह ही गाने डाल दिये गये हों। नीरज पांडे ने इस बात का खासतौर पर ख्याल रखा कि फिल्म की कहानी के बीच में कहीं भी दर्शकों को ऐसा ना लगे कि कुछ भी बेवजह हो रहा है। सबसे खास बात ये रही कि बेबी फिल्म के अंत तक फिल्म का सस्पेंस रहा।

बेबी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, साल 2015 की अब तक की सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन फिल्म होने के अलावा बेबी अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्मों में 9वें नंबर पर है। इससे पहले इस लिस्ट मे्ं राउडी राठौर टॉप पर, उसके बाद बॉस और फिर हाउसफुल 3 तीसरे नंबर पर है। शुक्रवार की सुबह थियेटरों में करीब 25-30 प्रतिशत दर्शक मौजूद थे।

वहीं शाम तक सिनेमाहॉलो में दर्शकों की आवाजाही बढ़ गयी। रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक नज़र आए। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि चूंकि पाकिस्तान में बेबी को बैन कर दिया गया है तो इसके चलते फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन काफी कम होने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X