43 की उम्र में बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर ने की दूसरी शादी, पिंक लहंगे में इतनी खूबसूरत

बेबी डॉल सांग की लोकप्रिय सिंगर कनिका कपूर ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के दिन की उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 20 मई को सिंगर कनिका कपूर ने अपने मंगेतर गौतम संग शादी कर ली है। खूबसूरत पिंक लहंगे में कनिका कपूर की खूबसूरती देखते ही बनती है। कनिका के इस दुल्हन लुक को इंटरनेट पर सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

Kanika Kapoor

कनिका के पति गौतम शेरवानी में उनके बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। कनिका ने इंस्टाग्राम पर अपने हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन प्यारी तस्वीरों के साथ कनिका ने अपने पति के लिए भी प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

दुल्हन बनीं खूबसूरत कनिका कपूर

दुल्हन बनीं खूबसूरत कनिका कपूर

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा है कि जी, आई लव यू सो मच। कई सेलेब्स के साथ करिश्मा कपूर और रिया चक्रवर्ती ने भी इन तस्वीरों को देखने के बाद कनिका कपूर के लिए ढेर सारी बधाई भेजी है।

कनिका कपूर शादी फोटो

कनिका कपूर शादी फोटो

सोशल मीडिया पर कनिका कपूर के मंडप से लेकर वरमाला तक की कई सारी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि यह कनिका कपूर की पहली शादी नहीं है।

कनिका कपूर की दूसरी शादी

कनिका कपूर की दूसरी शादी

साल 1998 में कनिका कपूर ने बिजनेसमैन राज से लव मैरिज की थी। इसके बाद कनिका कपूर लंदन में शिफ्ट हो गईं। साल 2012 में राज और कनिका ने अलग होने का फैसला लिया।कनिका और राज के तीन बच्चे हैं। बच्चे कनिका कपूर के साथ रहते हैं।

कनिका कपूर की शादी

कनिका कपूर की शादी

आपको बता दें कि कनिका कपूर बॅालीवुड की लोकप्रिय सिंगर हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। हिंदी सिनेमा में कनिका कपूर को लोकप्रियता रागिनी एमएमएस 2 के सांग बेबी डॉल से मिली है। बैक टू बैक कनिका कपूर के कई सॉन्ग चिट्टियां कलाइयां, डेटी बियर, टुकुर टुकुर और भी कई सांग ने कनिका कपूर को हिट कैटेगरी में ला दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X