Ouch... 'बेबी' लूट ले गई 'लुटेरी दुल्हन' डॉली की कमाई
इस बार का ब्लॉकबस्टर वीकेंड खत्म हो चुका है और लोगों ने एक सिरे से सोनम कपूर और उनकी डॉली की डोली को नकार दिया है। वहीं अक्षय कुमार और नीरज पांडे की जोड़ी ने बेबी में जो कमाल दिखाया है वो दर्शकों को पसंद आया है और बॉक्स ऑफिस पर बेबी ने लुटेरी दुल्हन की सारी कमाई का पत्ता कट कर दिया है।
तीन दिनों में अक्षय कुमार की बेबी ने 36 करोड़ रूपए की कमाई की वहीं सोनम कपूर की डॉली की डोली महज़ दस करोड़ का बिज़नेस कर पाई है। और अब जब फिल्मी वीकेंड खत्म हो गया है तो इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि सोनम कपूर कितने दिन तक टिकट खिड़की पर टिक पाएंगी।
ALSO READ: बेबी का पोस्टमार्टम
वहीं अक्षय कुमार ने फिर एक बार चौंकाया है और नीरज पांडे के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का थम्ब्स अप मिल चुका है। लोगों को यह अंडरकवर एजेंट पसंद आया है और 100 मिनट की डॉली को झेलना उन्हें बस के बाहर लग रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले फ्राइडे तक डॉली बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगेंगी वहीं बेबी कम से कम एक हफ्ते तो धुंआधार कमाई करने वाली है।
ALSO READ: अगर ये बातें लगें मज़ेदार तो देख सकते हैं डॉली की डोली


Click it and Unblock the Notifications












