बेबी आफरीन का पिता है मानवता पर धब्बा

baby afreen
बीते कुछ दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही तीन माह की बच्ची बेबी आफरीन आज जिंदगी की जंग हार गई। उसकी इस तरह से हुई मौत के बाद बॉलीवुड के लोगों ने ट्विटर के जरिए उसके पिता के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। अधिकतर ट्वीट में उसके पिता को मानवता का धब्बा बताया गया है।

बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने कहा, 'आफरीन का पिता मानवता पर धब्बा है।'

मेघना गुलजार ने कहा, 'बेबी आफरीन, बेबी फलक.. न जाने ऐसी ही और कितनी बच्चियां हैं, जो सुर्खियों में नहीं आईं। ऐसी घटनाएं बेहद दुखद और शर्मनाक हैं।'

श्रुति सेठ ने ट्वीट किया है कि 'यह अविश्वसनीय रूप से दुखद घटना है। बेंगलुरू की प्रताड़ित बच्ची नेहा आफरीन की अस्पताल में मौत हो गई।

मिनी माथुर ने ट्विटर पर लिखा, 'आफरीन के पिता को सजा ए मौत मिलनी चाहिए। उनके प्रति बिल्कुल भी दया नहीं करना चाहिए। हां, मृत्युदंड आदर्श नहीं है लेकिन तीन महीने की बच्ची के साथ काटने और उसे सिगरेट से जलाने का बर्ताव कौन करता है?'

नील दत्त ने कहा, 'आफरीन का पिता मानवता पर धब्बा है। अदालत को इस मामले से इस तरह निपटना चाहिए ताकि अन्य लोग इस तरह का कृत्य करने से पहले दो बार सोचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X