पोती आराध्या ने हाल-चाल क्या पूछा...रो पड़े अमिताभ
सबको पता है कि इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बुखार और पेट के संक्रमण से पीड़ित हैं। लेकिन मामला ज्यादा सीरयस नहीं है लेकिन इन दिनों थोड़ा वह आराम कर हैं, वैसे तो अमिताभ की सेहत की चिंता देश के सभी चाहने वालों को है औऱ सभी बिग बी के जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं लेकिन अमिताभ के लिए सबसे भावुक लम्हा तब था जब उनकी एक साल ग्यारह महीने की पोती आराध्या ने उनके कमरे में आकर उनका हाल-चाल पूछा।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि "छोटी आराध्या सीढ़ियां चढ़कर कमरे में मेरा हाल-चाल जानने आई और अपनी तोतली भाषा में मुझसे बात की।" मेरी आंखों में तो उस समय आंसू भर आये जब मेरी जब पोती ने पूछा दादू हाउ आर यू..। अमिताभ ने कहा कि वह जितना हो सके आराम कर रहे हैं।
71 वर्षीय अमिताभ ने कहा उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी कम से कम चार दिन लगेंगे। जरूरी मीटिंग होने के बावजूद आज पूरे दिन बिस्तर से नहीं हिला, सारा दिन बिस्तर पर पड़ा क्रिकेट देखता रहा।"
मालूम हो कि इससे पहले अमिताभ ने लिखा था कि वह बुखार और पेट संक्रमण की बीमारी से ग्रस्त हैं। लेकिन फिर भी वह केबीसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। क्योंकि उनके लिए कमिटमेंट से बढ़कर कुछ नहीं होता है इसलिए वह बीमारी में भी शूटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications
