#KissaKissKa: जब ज़रूरी हो किस तो काटी नहीं जाती...पास हो गए ये सुपरस्टार
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज़ लगातार किसी ना किसी कारण से चर्चा में है। फिल्म को चर्चा में रखा जा रहा है या फिल्म अपने आप चर्चित हो जा रही है पता नहीं, लेकिन फिल्म को लेकर लोग बातें ज़रूर कर रहे हैं।
फिल्म से सेंसर बोर्ड 48 कट डिमांड किए थे लेकिन अब FCAT ने फिल्म को केवल 8 ज़रूरी कट के साथ पास कर दिया है। पहलाज़ निहलानी के जाने के बाद ये अच्छे दिन तो आ ही गए हैं।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि अगर 40 कट लगा दिये जाएंगे तो फिल्म में बचेगा ही क्या। कुछ दिनों पहले ही फिल्म से कुछ लव मेकिंग सीन लीक हुए हैं।
अब ये तस्वीरें लीक हुई हैं या लीक की गई हैं ये तो हमें नहीं पता लेकिन इन तस्वीरों को देखकर ये तय है कि 2017 के सबसे बोल्ड लव मेकिंग सीन तो यही हैं।
दिलचस्प ये भी है कि इन्हीं सीन को लेकर काफी कंट्रोवर्सी पहले ही हो चुकी है। आप पहले तस्वीरें देखिए, बाकी बातें ज़रा साथ साथ ही कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











