सुहानी भटनागर की प्रार्थना सभा में पहुंची रियल दंगल गर्ल बबीता फोगाट, परिजनों के साथ तस्वीरें आईं सामने

हाल ही में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई थी और पता चला था कि सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी मात्र 19 साल की थीं और शानदार अदाकारा भी थीं।
नितेश तिवारी की दंगल में उनको आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट के रोल में देखा गया था। 16 फरवरी को सुहानी का निधन हो गया जिसका कारण एक रेयर बीमारी है जोकि कई हजार लोगों में किसी एक को होती है।
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर सुहानी भटनागर की प्रार्थना सभा हाल ही में रखी गई थी और इस दौरान रियल लाइफ बबीता फोगाट पहुंची थीँ। उन्होने परिवार वालों को ढांढस बंधाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दुख आत्मा की शांति के लिए पार्थना की है।
बबिता फोगाट ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो सुहानी की फोटो के सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं और दूसरी तस्वीर वो सुहानी के माता पिता के साथ दिख रही हैं। बबिता फोगाट ने इन तस्वीरों के साथ लिखा,
''दंगल फ़िल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के मरणोपरांत आज उनके फरीदाबाद आवास पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों को सांत्वना दी व शोक संवेदना व्यक्त की । ॐ शांति।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा, ''ये आपकी ही छवि थी मैम।'' एक ने लिखा, ''भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।'' एक ने लिखा, ''शत शत नमन है।'' एक का कहना है, ''बहुत ही गलत हुआ।'' एक ने लिखा, ''अभिनय की दुनिया का बड़ा सितारा बनती।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। उनके निधन के बाद भी बबीता फोगाट ने एक पोस्ट किया था।
उन्होने लिखा था, ''दंगल फ़िल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुःखद है!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं!! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ीं में पूरे परिवार व प्रशंसकों यह दुःख सहने की हिम्मत प्रदान करे। ॐ शांति।'' इसके बाद भी लोग काफी दुखी हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











