नानी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए करीना कपूर के लाडले बेटों ने की तैयारियां, अपने हाथ से बनाए कार्ड

Babita Kapoor Birthday: करीना कपूर अपनी और प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। आए दिनों करीना कपूर अपने सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटो शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान की तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों ही बच्चे अपनी नानी के जन्मदिन पर खास तैयारियां करते नजर आ रहे हैं। वहीं करीना कपूर ने भी अपनी मां के साथ तस्वीर साझा की है।
करीना ने शेयर कीं तस्वीरें
करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बच्चों की कुछ तस्वीरे साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान और जेह अपनी नानी के लिए बर्थडे विश कार्ड तैयार करते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में तैमूर ने कार्ड पर कार्टून बनाए हैं। साथ ही लिखा है- हैप्पी बर्थ-डे ग्रैनी हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। टिम एंड जेह... वहीं दूसरी तस्वीर में कार्ड की तस्वीर शेयर की है तीसरी तस्वीर में जेह अली खान नानी के लिए सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। वहीं चौथी तस्वीर में जेह की पेंटिंग नजर आ रही है। वहीं आखिरी तस्वीर में करीना कपूर अपनी मां को हग करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही करीना कैप्शन में लिखती हैं- मेरी दुनिया को जन्मदिन की बधाई। मेरी मां... बता दें कि इस तस्वीर पर अनिल कपूर, सबा पटौदी, रिद्दिमा कपूर समेत कई सितारों ने कमेंट किया है।
इन बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं करीना कपूर
करीना कपूर को आखिरी बार 'क्रू' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में करीना कपूर एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आ रही थीं। इस फिल्म ने रिलीज होने की सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी कर ली थी। करीना कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे अब 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इसी के साथ ही वे वीरे दी वेडिंग 2, तख्त और सारे जहां से अच्छा में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











