पिता इरफान खान की यादों को अब सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे बाबिल, जानिए क्यों लिया ये फैसला!
पिता इरफान खान की मौत के बाद उनके बेटे बाबिल को अक्सर सोशल मीडिया पर आपने अपने पिता की यादों को साझा करते हुए देखा होगा। अचानक हुए उनके निधन ने बाबिल और उनके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। बाबिल लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वो पिता को लेकर दुखी ना हों लेकिन किसी ना किसी मौके पर उनके आंसू छलक ही जाते हैं।
लेकिन अब बाबिल खान ने एक ऐसा फैसला लिया है जो कि लगातार चर्चा में चल रहा है। दरअसल अब बाबिल अपने पिता की यादों को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे। जी हां ऐसा फैसला उन्होने क्यों लिया इसके पीछे एक बड़ा कारण है। बाबिल का कहना है कि कुछ लोग लगातार ये कह रहे हैं कि वो पिता की यादों को साझा करके अपने करियर के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

सपोर्ट में खड़े हैं
इस बात से बाबिल काफी आहत हैं और उन्होने ऐसा ना करने का फैसला किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी चर्चा में हैं और फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हैं।

अभिनय का डेब्यू
गौरतलब है कि काफी जल्दी बाबिल अपने अभिनय का डेब्यू करने वाले हैं। बाबिल इस समय एक फिल्म को लेकर बिजी हैं जिसका नाम Qala होने वाला है और इसकी कुछ वीडियो क्लिप्स हाल ही में अमिताभ बच्चन ने साझा की थीं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म काफी चर्चा में है और बाबिल खान की झलक काफी शानदार लग रही है।

ट्रिब्यूट दिया गया
गौरतलब है कि हाल ही में बाबिल एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे जहां उनके पिता को ट्रिब्यूट दिया गया था और साथ उनको अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

फूट फूटकर रोने लगे थे
इस दौरान बाबिल काफी इमोशनल हो गए थे और वहीं पर फूट फूटकर रोने लगे थे, वीडियो काफी वायरल हुआ था।

बातों को सबके सामने रखा
इस दौरान उन्होने अपने पिता की कुछ बातों को सबके सामने रखा जो कि बीमार होने के पहले इरफान ने बाबिल से कहीं थीं।
प्रोजेक्ट 'महाभारत' से बड़ी डिटेल आई सामने? कर्ण के किरदार में नजर आएंगे शाहिद कपूर?


Click it and Unblock the Notifications











