Irrfan Khan को गुजरे हुए पांच साल, फफक-फफक कर रोया बेटा, बोला- 'जल्द आ रहा हूं आपके पास'

Babil Khan

Babil Khan On Irrfan Khan: एक्टर इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने मंगलवार को अपने दिवंगत पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके लिए एक इमोशनल नोट लिखा। आपको बता दें, 2020 में इरफान खान का निधन हुआ था। वह अपनी अदाकारी को लेकर लोगों के बीच काफी फेमस थे।

बाबिल ने किया पोस्ट

बाबिल खान ने इरफान खान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा कि कैसे वह एक बार फिर अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं। जब वह दिन आएगा तो वह उन्हें कसकर गले लगाएंगे।

बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सालों पहले की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें इरफान के कंधे पर झुके और धूप का चश्मा लगाए एक विचित्र मुद्रा में देखा जा सकता है। फोटो के साथ उन्होंने एक कविता भी लिखी, जिसमें लिखा था- "आपके साथ, आपके बिना। जिंदगी चलती रहती है... मेरे साथ, मेरे बिना। जल्द ही मैं वहां पहुंच जाऊंगा आपके पास। आपके साथ, आपके बिना नहीं। और हम साथ-साथ दौड़ेंगे, और उड़ेंगे, झरनों से पानी पिएंगे, नीला नहीं बल्कि गुलाबी। मैं तुम्हें कसकर गले लगाऊंगा, और रोऊंगा, फिर हम हंसेंगे, जैसे हम पहले करते थे। मुझे तुम्हारी याद आती है।"

इरफान खान का निधन

इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ था। वह कई सालों तक कैंसर के एक दुर्लभ रूप - न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर - से जूझते रहे। एक्टर को आखिरी बार 2020 की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था, जो एक्टर के निधन से एक महीने पहले ही रिलीज हुई थी।

शूजित सरकार ने भी किया पोस्ट

सिर्फ बाबिल ही नहीं, बल्कि इरफान के सबसे करीबी दोस्त और पीकू के डायरेक्टर शूजित सरकार ने भी दिवंगत एक्टर को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "दोस्त, तुम जहां भी हो, मुझे पता है कि तुम अच्छा कर रहे हो और शायद तुमने वहां कई नए दोस्त बनाए होंगे। मुझे यकीन है कि लोगों को तुम्हारे अट्रैक्शन से प्यार हो गया होगा, जैसा कि हम सभी को होता है। यहां, मैं ठीक हूं। लेकिन एक बात है जो शायद तुम इरफान के बारे में नहीं जानते हो - यहां लोग तुम्हें कितना प्यार करते हैं और कितना याद करते हैं। तुम हैरान हो जाओगे।"

More from Filmibeat

Read more about: babil khan irrfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X