मशहूर खान के बेटे का छलका दर्द- नहीं काम आया पापा का नाम, कई बार हुआ रिजेक्ट

इरफान खान.. एक ऐसा नाम जिसने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई और समय से पहले ही जिंदगी के रंगमंच को छोड़कर चले गए। इस वक्त उनकी यादें ही हैं जो साथ हैं और उनके बेटे बाबिल में उनकी झलक है। जी हां, बाबिल खान काफी जल्दी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं और इस फिल्म का नाम कला (Qala) होने वाला है। बता दें कि बाबिल खान आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और उन्होने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल उन्होने बताया कि एक स्टारकिड होने के बाद भी उनको कितना संघर्ष करना पड़ा है। बाबिल खान ने इस पर भी अपनी बात कही है कि क्यों उनपर नेपोटिज्म को लेकर किसी तरह का आरोप नहीं लगता है।
बाबिल के मुताबिक ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होने काम पाने के लिए कभी भी पिता के नाम का सहारा नहीं लिया है। उन्होने बताया कि किस तरह से उनको ऑडिसन्स देने पड़े हैं और इसमें वो रिजेक्ट भी किए जा चुके हैं।
उनका कहना था कि उनके घर के ऐसे संस्कार नहीं है कि वो पिता के नाम पर काम मांगे। अगर वो ऐसा करेंगे तो मां से मार पड़ेगी। बाबिल का ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैँ। बाबिल काफी समय से लाइमलाइट में हैं और इरफान खान के निधन के बाद वो मुख्य रूप से चर्चा का केंद्र बने थे।
फिलहाल वो अपने प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी एक बड़ा धमाका कर सकते हैँ। इरफान खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं और उनको तारीफें भी बटोरीं हैं। हालांकि बाबिल का करियर कैसा होगा ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











