Urfi Javed को Babil Khan ने इवेंट के बीच कर दिया ऐसे इग्नोर, उर्फी ने लगाया इतना बड़ा आरोप!

Recommended Video
बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिसमें पता चलता है कि किसी ने किसी को इग्नोर कर दिया है। इस वक्त उर्फी जावेद और इरफान खान के बेटे बाबिल को लेकर ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दरअसल डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला अपनी फिल्म तेरा नूर को लेकर एक प्रीमियर रखा था और इस दौरान कई सितारों के साथ साथ बाबिल खान और उर्फी जावेद ने भी शिरकत की थी।
इसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि उर्फी जावेद को बाबिल ने इग्नोर कर दिया और उर्फी ने इसको लेकर बयान दिया है। अगर आप इस वीडियो पर नजर डालेंगे तो आपको दिखेगा कि उर्फी जावेद बाबिल को देखकर खुश हो रही हैं और फोटोग्राफर्स से बाबिल का नाम चिल्ला रही हैं।
उर्फी ने ताली बजाकर बाबिल का नाम लिया। हालांकि इतना सब करने के बाद भी बाबिल खान उर्फी जावेद को इग्नोर कर देते हैं। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर ये बातें होने लगीं की बाबिल खान ने उर्फी को इग्नोर किया है।
क्या बोलीं उर्फी जावेद?
उर्फी जावेद ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है और आरोप लगाया है कि बाबिल ने उनका हेडगियर तोड़ दिया है। उनका कहना है कि ऐसा लगता है, बाबिल उनसे जलते हैं। हालांकि बाबिल खान की तरफ से किसी तरहा का कोई रिएक्शन इस मामले में सामने नहीं आया है।
पहुंचे थे ये सितारे
इस प्रीमियर के दौरान जया बच्चन, नीतू कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, हुमा कुरैशी के अलावा सुजैन खान और अर्शलान गोनी नजर आए थे। इसके बाद कई सितारों के लुक्स सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं और फैंस सभी को काफी प्यार देते हुए नजर आ रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications