कहीं Salman Khan की वजह से तो नहीं हुआ Baba Siddiqui का मर्डर? बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Lawrence Bishnoi Involvement In Baba Siddiqui Murder: महाराष्ट्र के नामी राजनेता बाबा सिद्दीकी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने शनिवार को हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे हैं।
शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हमला स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) प्रोजेक्ट को लेकर विवाद से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा, पुलिस ने कथित तौर पर नेता की मौत की जांच के लिए पांच टीमें बनाई हैं और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की इनवॉल्वमेंट की भी जांच करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस शूटर्स से विश्नोई के बारे में पूछ रही है। दावा है कि सलमान खान से करीबी के चलते बाबा सिद्दीकी को मारा गया हो।
आपको बता दें, 14 अप्रैल को जब सलमान खान के घर पर लॉरेन्स बिश्नोई के शूटर्स ने हमला किया था तो बाबा सिद्दीकी भी सलमान को लेकर परेशान हुए थे और वो एक्टर का हालचाल लेने उनके घर भी पहुंचे थे।
आपको बता दें, बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा में कई गोलियां लगने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित ऑफिस के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां चलाईं। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि नेता की मौत गोली लगने से हुई है। एएनआई के मुताबिक, लीलावती अस्पताल ने कहा कि एनसीपी नेता को कई गोलियां लगने के कारण लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications