Baba Siddiqui Iftar Party- सितारों से सजी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी, सलमान खान ने लगाए चार चांद

baba siddiqui salman khan

बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी करते हैं। ये कई सालों से हो रहा है इस मौके पर लगभग हर सितारा नजर आता है। इस साल भी बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने 24 को ये इफ्तार पार्टी रखी थी।

अब रेड कार्पेट से सितारों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आकर वायरल हो रहे हैं। सबसे पहले बात करें मेगास्टार सलमान खान की जिन्होने इस पार्टी में एंट्री मारी थी। भाईजान और बाबा सिद्दीकी को गले लगाते हुए देखा गया।

लुक्स की बात करें तो इस दौरान सलमान खान ने चेकदार काला और सफेद कुर्ता पहना था, जिसमें वे काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। जैसे ही वो वहां पहुंचे सारी नजरें भाईजान पर ही थीं। आइए नजर डालते हैं उन सितारों पर जो इस पार्टी का हिस्सा बने।

इमरान हाशमी

नीले रंग के कुर्ते में इमरान हाशमी को इस पार्टी में देखा गया। वो काफी खुश नजर आ रहे थे। टाइगर 3 के बाद इमरान हाशमी लगातार बिजी हैं और इस साल कुछ बड़े धमाके करने वाले है।

ऑरी और हनी सिंह

हनी सिंह ने जैसे ही इस इफ्तार पार्टी में एंट्री मारी उनकी मुलाकात सीधे ऑरी से हो गई। दोनों को गले मिलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है।

मन्नारा चोपड़ा

बिग बॉस सीजन 17 के बाद सुर्खियां बटोरने वाली मन्नारा चोपड़ा भी इस दौरान पहुंची। उन्होने जिस तरह से आदाब किया उसने सबका दिल जीत लिया।

जरीन खान

वीर एक्ट्रेस जरीन खान की मुस्कुराहट पर आप फिदा हो जाओगे। इस दौरान उन्होने पिंक कलर के कपड़े पहने थे और काफी सुंदर लग रहीं थीँ।

उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेल हमेशा की तरह बेहद सुंदर लग रही थीं। वो इफ्तार पार्टी में पहुंची थी। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी भी इस पार्टी का हिस्सा बने। अभिनेता हर इफ्तार पार्टी में नजर आते हैँ। हालांकि इस बार शाहरुख खान को इस पार्टी में नहीं देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: baba siddiqui salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X