Baba Siddiqui Iftaar Party: दबंग स्टाइल में सलमान खान ने ली इफ्तार पार्टी में एंट्री लाखों लोग हुए दीवानें

salman Khan

Baba Siddiqui Iftaar Party: सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की तस्वीरे और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस इफ्तार पार्टी की सबसे ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है वह है बॉलीवुड सलमान खान का, सलमान ने इस पार्टी में दबंग स्टाइल में एंट्री ली है, और हर कोई उनको देखकर एक बार उनका दीवाना हो गया है।

दरअसल बात ऐसी है कि, पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हमेशा चर्चा में रहती है, हो भी क्यों ना आखिर एक जगह पर टीवी से लेकर फिल्मी जगत के सेलेब्स का जमावड़ा जो लगता है। इस साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

हालांकि सलमान खान ने इस बार भी दबंग स्टाइल में एंट्री ली जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए हैं, इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक कलर के पठानी कुर्ता पजामा में नजर आए। एक्टर इस लुक में काफी डैपर लग रहे था।

सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लाखों करोंड़ो लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्टर की ग्रैंड एंट्री ने पार्टी का माहौल बदल दिया।

इस पार्टी में सलमान के पिता सलीम खान, जीजा आयुष शर्मा और बहन अर्पिता खान भी पहुंचे थे। हर बार की तरह इस बार भी बाबा सिद्दीकी की पार्टी में कई सारे सेलेब्स पहुंचे जिसमें सलमान खान, सलीम खान, आयुष शर्मा और अर्पिता खान, पूजा हेगड़े, साजिद खान, उर्मिला मातोंडकर, इमरान हाशमी पहुंचे।

Read more about: baba siddiqui iftaar party
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X