Baba Siddiqui Iftaar Party: सलमान से लेकर रश्मि तक इफ्तार पार्टी में पहुंचे कई सितारे, तस्वीरें आई सामनें

Baba Siddiqui Iftaar Party

Baba Siddiqui Iftaar Party: हिंदी सिनेमा जगत में पार्टी और फंक्शन तो आए दिन होते ही रहते हैं, लेकिन एक पार्टी ऐसी है जो कि मनोरंजन जगत की सबसे ज्यादा चर्चित पार्टी है वो है बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी, इस पार्टी में सिनेमा जगत का हर सितारा चाहे वो छोटा हो या बड़ा अपनी उपस्थिति दर्जा करता ही है। और इस साल यह पार्टी आज के दिन रखी गई है, जिसमें सलमान खान से लेकर रश्मि देसाई और शहनाज गिल तक कई सितारों ने पहुंचकर इफ्तार का मजा लिया है।

बैसे तो ईद जल्द ही आने वाली है परंतु इसका सेलिब्रेशन अब हर तरफ शुरु हो गया है, और बॉलीवुड में तो बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से ही जश्न शुरु हो जाता है।

इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा की तरह ही इस बार भी पहुंचे, वह इस बार सलमान खान बेहद ही शानदार अंदाज में दिखाई दिए। लुक ही बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हाथों में घड़ी और अपना पसंदीदा ब्रेसलेट भी पहना था।

पार्टी में टीवी एक्ट्रेस गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ पहुंची, दोनों काफी अच्छे लगते थे। क्यूट कपल के तौर पर फेमस गौहर और जैद हमेशा ही साथ में बहुत खूबसूरत लगते हैं। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे, और दोनों हर साल ही इस इफ्तार पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं।

इस बार इस इफ्तार पार्टी में शहनाज गिल भी पहुंची, शहनाज गिल की उपस्थिति से सबको खुश कर दिया। खैर जब से बिग बॉस के बाद शहनाज फेमस हुई हैं तब से वहां सलमान खान की फेवरेट बन गई हैं और अक्सर ही सलमान खान की पार्टीज में नजर आती है, इस बार इफ्तार पार्टी में वहां पहुंची। शहनाज गिल के अलावा पार्टी में रश्मि देसाई भी दिखाई दी। दोनों काफी अच्छी लग रही थी।

इस बार इस पार्टी की खास बात यह है कि इसमें एमसी स्टैन भी दिखाई दिए, एससी स्टैन बिग बॉस के बाद काफी लोकप्रिय हो गए हैं और हमेशा ही कई सारी पार्टीज में नजर आते हैं। रैपर एससी स्टैन ब्लैक कुर्ता पजामा काफी शानदार लग रहे थे।

इस बार बाबा सिद्दाकी की इफ्तार पार्टी में कॉमेडियन भारती सिंह अपनी दोस्त जैसमीन भसीम के साथ नजर आई, दोनों इंडियन ड्रेस में काफी अच्छे लग रहे थे। खैर इस बार इफ्तार पार्टी में कई सारे नए नए चेहरे भी दिखाई दिए और पार्टी में मस्ती करते भी नजर आए।

गौरतलब है कि हर साल ही बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टी रखते हैं और पार्टी काफी शानदार होती है, इस पार्टी के चर्चे हर तरफ होते हैं। इस बार भी पार्टी काफी ज्यादा अच्छी रही, और सबसे ज्यादा इस पार्टी में सलमान के लुक की चर्चा हो रही है।

Read more about: baba siddiqui iftaar party
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X