सलमान खान ने बाबा सिद्दीकी से किराए पर ली ये जगह, देंगे 8.5 लाख रुपए किराया!
सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में हैं और लगातार किसी ना किसी तरह का खबरें इससे आती रहती है। लेकिन इस वक्त वो एक डुप्लेक्स को लेकर खबरों में हैं जो कि उन्होने हाल ही में किराए पर लिया है। हाल ही में एक रियल स्टेट पोर्टल ने इस बात का खुलासा किया है। उनकी रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने 17वीं और 18वीं मंजिल पर एक डुप्लेक्स किराए पर लिया है।
ये डील उन्होने मुंबई के वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से की है और उनका बिल्डिंग का नाम मक्बा हाइट्स है। इसके अलावा खबर ये है कि सलमान खान इसके लिए काफी मोटी रकम किराए के तौर पर दे रहे हैं।

जी हां.. सलमान खान इसका किराया करीब 8.5 लाख रुपए हर महीनें देने वाले हैं। सलमान खान ने जिससे ये डुप्लेक्स किराए पर लिया है वो सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त और करीबी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी है के बारे में, जिनका ये डुप्लेक्स है।
ये दोनों शख्स राजनीति से ताल्लुक रखते हैं और दोनों कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है। खबर है कि सलमान खान ने इसको 11 महीने के लिए किराए पर लिया है और इसका कुल एरिया 2265 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है।
यह डुप्लेक्स सलमान खान की फर्म के राइटर्स के लिए उपयोग में लाई जाएगी। सलमान खान के फैंस इस खबर रिएक्ट कर रहे हैँ। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 के लिए खबरों में हैं और लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आने वाले समय में वो एक बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications