'विश्नोई समाज से माफी मांगो सलमान खान..' बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद BJP नेता का पोस्ट वायरल!

BJP Leader post for Salman Khan- एनसीपी नेता और सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लोग हैरान हैं। सरेराह मुंबई की सड़क पर बाबा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था।
अब इस मामले में लॉरेंश विश्नोई का नाम सामने आ रहा है। इसका ऐलान एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया था। लॉरेंश विश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी कथिक तौर पर अपने सिर ली है।
लेकिन इस बीच सलमान खान को लेकर एक बीजेपी नेता ने एक्स पर पोस्ट किया है और विश्नोई समाज से माफी मांगने की अपील की है। इस बीजेपी नेता नाम हरनाथ सिंह यादव है।
सलमान खान मांगे माफी
हरनाथ सिंह यादव ने चिंकारा हिरण को लेकर सलमान खान के लिए लिखा, ''प्रिय सलमान खान, काला हिरण जिसे बिश्नोई समाज देवता मानता है उसकी पूजा करता है, उसका आपने शिकार किया और उसे पका कर खा लिया। जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई और आपके प्रति बिश्नोई समाज में लंबे समय से आक्रोश है। व्यक्ति से गलती हो जाती है। आप बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या लोग आपसे स्नेह करते हैं। मेरा आपको सद्परामर्श है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए।''
क्या बोले लोग
इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''अरे यादव जी, गाय मार के खाने वालो ने तो आज तक कभी माफ़ी नही मांगी, ये तो फिर भी सलमान खान है।'' एक ने लिखा, ''ये लोग पैसों पर पलने वाले लोग हैं, इनके लिए समाज और भावनाएं क्या मायने रखती हैं।''
एक ने लिखा, ''सही कहा आपने लेकिन यह नहीं मांगेंगे।'' एक ने लिखा, ''मतलब जानवर की जान की कीमत इंसान की जान से ज्यादा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए हरनाथ सिंह यादव का पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











