Baba Siddique Networth: बाबा सिद्दीकी की नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश, करोड़ों की संपत्ति, अनगिनत फ्लैट और...

Baba Siddique

Baba Siddique net worth: एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी का बीते दिन निधन हो गया था। 12 अक्टूबर की रात को उनके साथ एक हादसा हुआ जिसने सभी का दिल दहला दिया है। जी हां, शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनपर कई राउंड फायरिंग के किए गए थे।

डॉक्टर्स की मानें तो बाबा सिद्दीकी को 2 से 3 गोलियां लगी थीं। जिसमें से एक गोली जो उनके सीने पर लगी थी वह जिस्म से आरपार गई थी। बाबा सिद्दिकी के साथ हुई इस घटना के बाद सितारे दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचे, लेकिन जैसे ही लोग अस्पताल आए बाबा सिद्दिकी का इंतकाल हो चुका था। इस मामले की जांच पुलिस बड़ी ही बारीकी से कर रही है। 3 में से दो आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस का कोई स्टेटमेंट बाहर नहीं आया है।

कांग्रेस के साथ बिता चुके हैं लंबा समय
कुछ लोग जो राजनीति में जिज्ञासा रखते हैं उन्हें पता होगा कि बाबा सिद्दीकी कौन थे। वह 48 सालों से कांग्रेस में थे। वहीं इसी साल फरवरी में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजीत पवार गुट) से जुड़े थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था। मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था। 48 साल की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्ता से इस्तीफा देता हूं।

इफ्तार पार्टी रहती है सुर्खियों में
लेकिन जो लोग राजनीति से नहीं जुड़े हैं उन्हें बता दें कि बाबा सिद्दीकी जानी मानी हस्ती भी थे। उनकी इफ्तार पार्टी के चर्चे तो देश भर में थे। क्योंकि बाबा सिद्दीकी इतनी बड़ी और आलीशान पार्टी का आयोजन रखते थे जिसे सब देखते ही रह जाते थे। खास बात यह है कि बाबा सिद्दीकी की इस पार्टी में तमाम राजनीति के लोग और नामी टीवी और बॉलीवुड हस्तियां भी इस पार्टी में शामिल होती हैं।

परिवार रहता है चर्चाओं में
बाबा सिद्दीकी के साथ ही उनके बेटे जीशान सिद्दीकी और उनकी पत्नी भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। चलिए जानते हैं कि कौन हैं बाबा सिद्दीकी के परिवार में और कितने करोड़ के मालिक थे बाबा सिद्दीकी।

करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की थी जब्त
संपत्ति की बात करें तो बाबा सिद्दीकी करोड़ों अरबों के संपत्ति के मालिक थे। वह तीन बार विधायक रह चुके थे। चुनाव के मौके पर उन्होंने 76 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी दी थी, लेकिन साल 2018 में बाबा सिद्दीकी की 462 करोड़ रुपये की संपत्ति और 33 फ्लैट ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(PMLA) के तहत जब्त किए थे। इसके अलावा साल 2004 में 2000 करोड़ का घोटाला सामने आया था। तब बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग और एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन रह चुके थे।

बेटी है डॉक्टर और बेटे MLA
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की पत्नी का नाम शहजीन सिद्दीकी है। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा है। बता दें कि बेटी अर्शिया डॉक्टर हैं। वहीं बेटा जीशान सिद्दीकी MLA हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X