Baba Siddique Murder Case- नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी शिवा, देश छोड़ने की फिराक में था!

Baba Siddique Main Accused Arrested- 12 अक्टूबर को हमला करके मुंबई के मशहूर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी हैं और कई लोग उसको इसी नजर से देख रहे हैं।
लेकिन अब बाबा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जी हां, खबरों हैं कि आरोपी को नेपाल के बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
हत्या के बाद एसटीएफ की टीम लगातारा आरोपी की तलाश कर रही थी। इस आरोपी की नाम शिवा है और वो हत्या करने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपी शिवा गैंडरा, बहराईच का रहने वाला है और लगातार उसको पुलिस ढूंढ रही थी।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ये हत्यारोपी इंडिया छोड़ने की फिराक में था और नेपाल जाकर बसने वाला था। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद की और उप-निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी और प्रमेश कुमार शुक्ला की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। अब देखे वाली बात होगी की पूछताछ में पुलिस के सामने कौन कौन सी बातें सामने आएंगी।
खबरें की नेपाल बॉर्डर के पास से शिवा के अलावा भी चार लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। ये वो लोग हैं जो कि शिवा की मदद कर रहे थे ताकि वो फरार हो सके।
गिरफ्त में आए लोगों में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैँ। अभी तक बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य कारण सामने नहीं आया है लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है।


Click it and Unblock the Notifications











