..................... Baba Siddique Iftaar Party 2022 pics Shahrukh Khan's Pathaani Adaab, Salman Khan mobbed | बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में यूं दिखे शाहरूख - सलमान - Hindi Filmibeat

बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टी 2022 Pics: भीड़ से निकल ही नहीं पाए सलमान, शाहरूख खान के पठानी आदाब ने जीता दिल

दो साल बाद बॉलीवुड में ईद से पहले रौनक हो चुकी है। बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड का हर सितारा ईद के चांद की तरह चमकता नज़र आया। गौरतलब है कि ये इफ्तार पार्टी हर साल ईद के पहले ही ईद का माहौल बना देती है लेकिन दो साल से कोरोना के बीच ये पार्टी बंद थी।

अब इस साल, एक बार फिर से शाहरूख खान से लेकर सलमान खान और संजय दत्त से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इस इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने। जहां शाहरूख खान के पठानी आदाब ने दिल जीत लिया वहीं सलमान खान भीड़ में ऐसा फंसे कि निकलना ही मुश्किल हो गया।

baba-siddiqui-iftaar-party-2022-pics-shahrukh-khan-s-pathaani-adaab-salman-khan-mobbed

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी ही वो जगह थी जहां शाहरूख खान और सलमान खान ने अपना सालों पुराना झगड़ा भूल कर एक दूसरे से गले मिलकर, बीती बातों पर मिट्टी डाली थी। इसके बाद ये दो सुपरस्टार्स जब भी साथ आए, फैन्स की आंखों में खुशी के आंसू आ गए तो चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान।

हालांकि, इस साल, शाहरूख खान और सलमान खान, एक साथ इस पार्टी में नहीं आ पाए। लेकिन फिर भी पार्टी की रौनक वैसे की वैसी ही रही। देखिए कुछ खास तस्वीरें और वीडियो।

शाहरूख खान का पठानी आदाब

शाहरूख खान का पठानी आदाब

शाहरूख खान का पठानी आदाब हर किसी का दिल जीत ले गया। शाहरूख खान ने आज से ही अपनी राजकुमार हिरानी फिल्म की शूटिंग शुरू की है लेकिन वो इस इफ्तार पार्टी के लिए समय निकाल कर आए।

सलमान खान एंड फैमिली

सलमान खान एंड फैमिली

सलमान खान और उनका परिवार भी इस इफ्तार पार्टी में शरीक हुए। जहां सलमान खान और अरबाज़ खान बेहद कूल अंदाज़ में नज़र आए वहीं उनके पिता सलीम खान को बाबा सिद्दीकी खुद सहारा देकर ले जाते दिखे।

संजू बाबा का स्टाईल

संजू बाबा का स्टाईल

संजय दत्त, आजकल केजीएफ 2 में अधीरा के किरदार के साथ दिल जीत रहे हैं। लेकिन इस पार्टी में वो बेहद कूल अंदाज़ में नज़र आए।

शिल्पा शेट्टी - राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी - राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी जहां गुलाबी रंग के शरारा में बेहद खूबसूरत नज़र आईं वहीं उनके पति राज कुंद्रा Casual लुक में नज़र आए।

उर्वशी - ईशा

उर्वशी - ईशा

फिल्मों की दो बोल्ड बालाएं उर्वशी रौतेला और ईशा गुप्ता बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आईं। जहां ईशा ने पार्टी के लिए सफेद प्रिंटेड साड़ी चुनी वहीं उर्वशी गुलाबी अनारकली में नज़र आईं।

खूबसूरत दिखे सितारे

खूबसूरत दिखे सितारे

बॉलीवुड के ताज़ा कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जहां एक साथ नज़र आए वहीं बाहुबली स्टार तमन्नाह भाटिया भी बेहद खूबसूरत सफेद साड़ी में दिखीं। सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ नज़र आईं।

अकेली दिखीं भाग्यश्री

अकेली दिखीं भाग्यश्री

ज़रीन खान काफी समय बाद कैमरों पर कैद हुईं वहीं नेहा शर्मा भी लाल रंग के अनारकली में दिखीं। भाग्यश्री इस पार्टी में अपने पति हिमालय के बिना ही दिखाई दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X