..................... Baba Siddique funeral when and where zeeshan Siddique gave information on social media - Hindi Filmibeat

Baba Siddique का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार, बेटे जीशान सिद्दीकी ने दी जानकारी

Baba Siddique

Baba Siddique funeral Date And Time: बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की मौत की खबर ने सभी का दिल झकझोक कर रख दिया है। जैसे ही दोस्तों और परिवार वालों को इस बारे में जानकारी हुई कि बाबा सिद्दीकी नहीं रहे सभी का दिल थक गया। परिवार वाले रात से ही अस्पताल में हैं वहीं तमाम फिल्म स्टार्स और राजनीति के बड़े नामों को भी अस्पताल में देखा गया।

जीशान सिद्दीकी ने किया इमोशनल पोस्ट
अभी तक परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया था, लेकिन हाल ही में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पिता के दफनाने का समय और तारीख बताई है। जीशान ने अपने इंस्टा पर एक इमोशन पोस्ट लिखा है। इसी के साथ ही उन्होंने बाबा सिद्दीकी के अंतिम यात्रा के बारे में लोगों को सूचना दी है।

जीशान ने दी पिता को दफनाने की जानकारी
जीशान अपनी पोस्ट में लिखते हैं- 'अत्यंत दुख के साथ हम आपके सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय बाबा सिद्दीकी विधायक जीशान सिद्दीकी, डॉक्टर अर्शिया सिद्दीकी के पिता और श्रीमति शहजीन सिद्दीकी के पति का स्वर्गवास हो गया है। नमाज़ ए जनाज़ा आज 13 अक्टूबर रविवार शाम 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद मकबा हाइट्स, 15 ए पाली रोड पाली नाका, बांद्रा (ड्ब्लू) में किया जाएगा। दफन- आज 13 अक्टूबर, रविवार रात 8:30 बजे बड़ा कब्रिस्तान, मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने किया जाएगा।'

पुलिस कर रही है जांच
बता दें कि बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं इन आरोपियों का कहना है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप के लोग हैं। हालांकि अभी तक ना तो लॉरेंस बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है और ना ही पुलिस ने आरोपियों के इस बयान की पुष्टी की है, लेकिन इस हादसे के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X