Baba Siddique Death: 'जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा..' बता दिया बाबा सिद्दिकी की हत्या का कारण

Baba Siddique Murder Reason: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर मिस्ट्री से ना सिर्फ मुंबई बल्कि पूरा देश हिल चुका है। जहां बाबा सिद्दिकी की मौत की जांच जारी है वहीं सोशल मीडिया पर उनके मर्डर का कबूलनामा भी सामने आ चुका है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने साफतौर पर बाबा सिद्दिकी की मौत हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में हत्या का कारण भी साफ कर दिया है इसके साथ ही सलमान खान और दाऊद इब्राहिम के नाम को जिक्र किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि अनुज थापन का बदला लेने के लिए बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है। आइये जानते हैं कि कौन अनुज थापन, जिसका नाम इस मामले में सामने आया है।
बता दें कि अनुज थापन वही शख्स है जिसे सलमान खान के घर पर हुई गोली बारी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसने मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
सोशल मीडिया पर शुबू लोंकार महाराष्ट्र नाम के यूजर की एक पोस्ट वायरल ही रही है। इस पोस्ट में लिखा है, "सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नकुसान करवाया। आज जो बाबा सिद्दीकी के शराफत के पुल्ल बंध रहे हैं यह एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था। इसके (बाबा सिद्दीकी) मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है पर जो सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना। हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने पहले वार नहीं किया।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस पोस्ट को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि वो इस पोस्ट को लेकर जांच कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications