Baba Siddique के पास थी Y Security, फिर भी तीन शूटर्स ने कैसे मार दी गोली, Salman Khan के पास भी...

Baba Siddique Y Security: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बाबा सिद्दीकी को 16 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। शनिवार रात महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास ऑफिस के बाहर गोली मार दी गई। हमले के कुछ देर बाद ही बाबा सिद्दीकी ने लीलावती अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Baba Siddique को मिली थी Y Security
पुलिस के अनुसार, बाबा सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को वाई श्रेणी में बढ़ा दिया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है।
विपक्षी नेता ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार जब 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद एक अहम राजनीतिक नेता की सुरक्षा नहीं कर सकती तो वह आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह घटना महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का गंभीर सबूत है। सिद्दीकी जी ने कई मौकों पर अधिकारियों को अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी थी और वाई प्लस सुरक्षा के बावजूद उन्हें यह सब सहना पड़ा। यह गोलीबारी सड़क पर, भीड़-भाड़ वाले बाजारों के बीच में हुई, यह दिखाता है कि महाराष्ट्र में अपराधियों को अब कानून का डर नहीं रह गया है।"
Y Security नहीं थी मौजूद
आपकी जानकारी के लिए बता दें, बाबा सिद्दीकी को 'वाई' सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात कर्मियों ने शनिवार रात बांद्रा में पूर्व मंत्री पर गोलीबारी के समय कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो कथित शूटरों का पीछा करने और उन्हें पकड़ने का काम मुंबई पुलिस पर छोड़ दिया गया।
Salman Khan के हमले के वक्त नहीं मौजूद थी Y Security
यही नहीं, जब 14 अप्रैल को बिश्नोई गैंग के लोगों ने एक्टर सलमान खान के बांद्रा (पश्चिम) वाले घर पर गोलीबारी की, उस समय भी उनके वाई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों का पीछा करने की जिम्मेदारी सलमान की बिल्डिंग के चौकीदार पर छोड़ दी गई। तब सवाल यह उठता है कि हमलावरों को कैसे पता चला कि सलमान की बिल्डिंग में वाई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications











