Madame Tussauds में लगा बाबा रामदेव का पुतला, न्यूयॉर्क से वायरल हुआ योग गुरु का वीडियो

baba ramdev, madame tussauds

बाबा रामदेव का नाम सुनते ही सबसे पहले योग का ख्याल आता है और इसके बाद पतंजलि आपके जहन में आता है। रामदेव वो बाबा हैं जो कि एक बिजनेसमैन होने के साथ एक योग गुरु भी हैं। उनको लोग फॉलो करते हैं और स्वस्थ्य बने रहने के लिए मेहनत करते हैं।

लेकिन इस वक्त वो किसी दूसरी वजह से खबरों का हिस्सा हैं। जी हां, बड़े सुपरस्टार्स और दिग्गजों के बीच अब बाबा रामदेव भी पहुंच गए हैं। बता दें कि रामदेव का पुतला अब मैडम तुसाद म्यूजियम में होगा और इसका एक वीडियो सामने आया है।

रामदेव इस दौरान अपने पुतले के उद्घाटन के मौके पर न्यूयॉर्क पहुंचे थे। उनको अपने पुतले को तिलक लगाते और उसी की तरह योग करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोगों को पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बाकी सब ठीक है बस खड़े होने का स्टाइल थोड़ा कैजुएल है।'' एक ने लिखा, ''सियावर रामचंद्र की जय हो, जय श्री राम।''

एक ने लिखा, ''ये भी होना बाकी था अभी तक।'' एक ने लिखा, ''हमारा रामदेव गोरा हो गया।'' एक ने लिखा, ''लेकिन वह अभिनेता नहीं है।'' एक ने लिखा, ''ये स्टाइलिश योग गुरु हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि वही मैडम तुसाद म्यूजियम है जहां सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और पीएम मोदी जैसे दिग्गजों के पुतले बने हुए हैं। लेकिन अब योग गुरु का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

हालांकि रामदेव ने इसको लेकर अभी तक किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो किस तरह से अपनी खुशी जाहिर करते हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: baba ramdev madame tussauds
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X