बाबा रामदेव का बॉलीवुड स्टार्स पर विस्फोटक बयान- 'सलमान खान ड्रग्स लेता है, आमिर का पता नहीं'

योग गुरु बाबा रामदेव के निशाने पर अब बॉलीवुड आ गया है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मुरादाबाद स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में हिस्सा लिया। इस दौरान वो नशा नहीं करने के लिए लोगों का हौसला बुलंद करते आए तो वहीं, वो बॉलीवुड पर बुरी तरह बरस पड़े। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सलमान खान से लेकर आमिर खान तक के बारे में कई बातें की।
बाबा रामदेव ने अपने संबोधन के दौरान लोगों से नशा ना करने की अपील की और साथ ही सलमान खान-शाहरुख खान का उदाहरण दे डाला। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स लेने के चलन के बारे में भी बात की। बाबा रामदेव ने पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बारे में कहा- 'पिछले दिनों आपने देखा, शाहरुख खान का बच्चा ड्रग्स लेते जेल की हवा खाकर आया।'
सलमान खान पर दिया बयान
वहीं, सलमान खान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा- 'सलमान खान ड्रग लेता है और आमिर का पता नहीं। न जाने कितने बड़े-बड़े जिनको फिल्म स्टार बोलते हैं और एक्टर्स का तो भगवान ही मालिक है। चारों तरफ फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ड्रग्स है।' बाबा रामदेव ने साथ ही नशा मुक्ति आंदोलन भी चलाने की बात कही।
ड्रग्स की वजह से चर्चा में रहा बॉलीवुड
दरअसल, पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार एनसीबी के निशाने पर कथित रूप से बॉलीवुड रहा है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद इसे और भी अधिक हवा मिली। बता दें कि, आर्यन के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने पर उन्हें बाइज्जत बरी भी कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












