..................... सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले बाबा रामदेव | Baba Ramdev on Sushant Singh Rajput- He was instigated to take his own life - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले बाबा रामदेव- 'उसे आत्महत्या के उकसाया गया या तो हत्या की गई'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज अभी तक नहीं खुल पाया है। सुशांत की निधन को साढ़े तीन महीने हो चुके है लेकिन केस किसी निष्कर्ष कर नहीं पहुंच पाया है। सीबीआई की जांच चल रही है। साथ ही नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी जांच पड़ताल भी शुरु कर दी है, जिसके बाद केस अलग ही दिशा में जा चुका है।

इस बीच रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए बाबा रामदेव ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबरों को अस्वीकार करते नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव ने साफ तौर पर कहा कि सुशांत जैसा प्रतिभावान लड़का नशा और सुसाइड कर ही नहीं सकता। उसकी मौत का दो ही कारण हो सकता है, या तो उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया है या उसकी हत्या की गई है। जांच होगी तो यहीं तथ्य सामने आएगा।

Sushant Singh Rajput

इससे पहले भी बाबा रामदेव सुशांत को लेकर बयान देते नजर आए हैं। उन्होंने साफ तौर पर आत्महत्या का एंगल स्वीकारने से इंकार किया है। इन्होंने सुशांत के निधन के बाद आत्मा की शांति के लिए हवन भी कराया था।

वहीं, इधर सुशांत के परिवार के वकील ने सीबीआई जांच पर सवाल खड़े किये हैं। वकील विकास सिंह ने कहा है कि वे सीबीआई जांच की गति व उसकी दिशा से संतुष्‍ट नहीं हैं। जांच गलत दिशा मे जाता दिख रहा है। सारा ध्‍यान ड्रग की ओर दिया जा रहा है।

सीबीआई और एम्स की फोरेंसिक टीम के बीच होने वाली बैठक स्थगित होने के बाद उनका कहना है कि जांच में देरी होने से वह हताश हो रहे हैं। विकास के इस बयान पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति ने रिएक्ट किया है और कहा कि अभी लंबा इंतजार करना होगा। उन्होंने भी सवाल उठाया कि सच को ढूंढने में कितना लंबा वक्त लगेगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X