बागेश्वर वाले बाबा ने अब आदिपुरुष के मेकर्स को लगाई लताड़? जो कुछ भी बोला वो आपको जानना चाहिए!

आदिपुरुष की रिलीज के बाद जिस तरह के विवाद हुए हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं और अब बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है और वो काफी नाराज हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान कहा है कि हनुमान जी उन मेकर्स को थोड़ी सद्बुद्धि दें।
बागेश्वर बाबा ने ये भी कहा है कि उन्होने पूरी फिल्म तो नहीं देखी है लेकिन किसी के द्वारा ये जरूर सुना है कि इसमें काफी निम्न स्तर के संवाद बोले गए हैं, जलेगी तेरे बाप.. की। इसके अलावा धीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह से हनुमान जी को दिखाया गया है उससे खुद वीर बजरंगी ही उनको बचाएं।
नकल करनी चाहिए लेकिन नकल भी अच्छी तरह से होनी चाहिए। बागेश्वर वाले बाबा की मेकर्स पर ये टिप्पणी खबरों का हिस्सा है और इस वक्त वो जो कुछ भी कह देते हैं वो खबरों में आ जाता है। लगातार बागेश्वर वाले बाबा हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं और लोग उनके समर्थन में भी बोल रहे हैं।
जीवन पर बन सकती है फिल्म?
बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर यानी धीरेंद्र सरकार की लगातार पॉपुलैरिटी बढ़ती हुई देखकर अब उनकी जिंदगी के ऊपर फिल्म बनाने का फैसला लिया जा रहा है। विनोद तिवारी ने 'द बागेश्वर सरकार' नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया है।
फिल्म के बारे में जैसे अनाउंसमेंट हुई है, उनके समर्थकों के दिलों में भी खलबली मच गई है। आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी बाबा बागेश्वर से काफी प्रभावित हैं। विनोद तिवारी का कहना है कि बाबा बागेश्वर ने सनातनियो को जोड़ने का काम किया है। हालांकि होता क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications