VIDEO: बाबा बागेश्वर ने किया शादी का ऐलान, बोले- लड़कियों ने किया मुझे मजबूर...

Baba Bagheshwar Wedding: बाबा बागेश्वर नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। इनमें से एक सबसे बड़ा मुद्दा है बाबा बगेश्वर की शादी।
दरअसल, काफी समय से बाबा बागेश्वर की शादी और उनकी होने वाली दुल्निया को चर्चो को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरे देखने को मिलती हैं। ऐसे में अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह जल्दी ही शादी करेंगे। इस ऐलान से बाबा के फॉलोअर्स में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया था कि पत्र लिखकर लड़कियां धमकी दे रही हैं।
उन्होंने कहा, "पत्र के माध्यम से लड़कियां कह रही हैं कि अगर आप बारात लेकर नहीं आए तो वह आत्महत्या कर लेंगी।" इसलिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया कि "लड़कियां ऐसे कृत्य नहीं करें।" उन्होंने कहा कि "गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे।"
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एलान के बाद शिवरंजनी तिवारी नाम की युवती की चर्चा होने लगी। दरअसल, शिवरंजनी तिवारी का नाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ कथित रुप से जोड़ा जाने लगा था। वह अपने आपको एमबीबीएस की छात्रा बताती हैं। उनके एलान के बाद खुद शिवरंजनी तिवारी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लाइव आकर बताया कि "शादी की तारीखों का जल्द एलान किया जाएगा।"
शिवरंजनी तिवारी ने कहा कि "पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एलान के बाद मेरे पास कई लोगों के फोन आने लगे हैं और लोग पूछ रहे हैं कि मैं दुल्हन कब बनूंगी।" उनकी शादी किससे होगी, नाम जाहिर किए बगैर कहा कि "शादी कब होगी और दुल्हन कब बनूंगी, इसका एलान जल्दी ही किया जाएगा। अभी कुछ कार्य बचे हुए हैं, कार्य पूरा होते ही मेरे द्वारा खुद शादी की तारीख बता दिया जाएगा। आप सभी लोगों को जल्द ही मिठाई खाने के लिए बुलाया जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











