Baba Bageshwar Wedding: बाबा बागेश्वर की शादी हुई पक्की, जानें धीरेंद्र शास्त्री की दुल्हनिया की फुल डीटेल्स
मशहूर कथावाचक और बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ समय से अपनी कथाओं से ज्यादा अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से धीरेंद्र शास्त्री के खास दोस्त इंद्रेश उपाध्याय की शादी हुई है तब से तो बस धीरेंद्र शास्त्री के भक्त टकटकी लगाए बस उन्हें ही देखते हैं कि कब बाबा कोई शुभ समाचार सुनाएंगे।

वैसे अभी तक धीरेंद्र शास्त्री को कई शादी के रिश्ते आ चुके हैं यहां तक की लड़कियां खुद ही बाबा के पास अपनी शादी का रिश्ता लेकर गई थीं, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने फटकार कर उन्हें भगा दिया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि धीरेंद्र शास्त्री शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं धीरेंद्र शास्त्री की शादी की फुल डीटेल्स।
शादी की अटकनों पर लगाया विराम
धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर लंबे समय से अटकने लगी हुई थीं। वहीं उन्होंने अपनी शादी की अटकनों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उन्हें पूज्य गुरु से इजाजत मिल चुकी है। जी हां, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनके गुरु ने उन्हें शादी करने की इजाजत दे दी है अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने खुद ही अपनी मां को लड़की देखने को कहा है।
मां की पसंद से होगी शादी
बागेश्वर बाबा ने बताया कि उनकी शादी उनकी मां की मर्जी की लड़की से ही होगी। उनका जीवन उसूलों से भरा होना चाहिए। देर आए पर दुरुस्त आए। धीरेंद्र शास्त्री ने यह कंफर्म कर दिया है कि अब उनकी शादी में समय नहीं लगने वाला है वह जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं।
शादी के बाद करेंगे चार बच्चे
दरअसल धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ ही दिनों पहले मुसलमानों की बढ़ती संख्या पर विचार किया और कहा कि हिंदूओं को कम से कम 4 बच्चे तो करने ही चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि जल्द ही वह भी शादी करेंगे और अपना योगदान देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











