इस फिल्म ने बदला था शाहरुख खान का करियर, 25 साल पूरे होने पर पोस्ट किया Video
शाहरुख खान इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोविंग ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी सबसे ज्यादा है। उनकी सुपरहिट फिल्म बाजीगर हाल ही में 25 साल पूरे किए हैं और इसपर शाहरुख खान का एक बयान आया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें कोई शक नही है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के बाद सफलता के झंडे गाड़ दिए थे और लोगों के दिलों में उतर गए थे।
इस बात को शाहरुख खान भी मानते हैं और उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो बाजीगर का संवाद बोलते हुए नजर आ रहें है। इसके अलावा उन्होने लिखा है कि बाजीगर ही उनकी जिदगी की वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को परिभाषित किया और सबके सामने लाकर खड़ा कर दिया था।

शाहरुख खान इस समय इतने बड़े स्टार हैं कि उनके सामने शायद ही कोई खड़ा हो सके। इस समय बॉलीवुड में उनकी तूती बोलती है और उनकी एक झलक के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
बाजीगर की बात करें तो इसमें उनके साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी नजर आईं थी और उनका किरदार थोड़ा निगेटिव भी था। शाहरुख खान का अभिनय लोगों को इतना पसंद आया कि फिल्म काफी बड़ी हिट रही और इसके बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


Click it and Unblock the Notifications











