Baazaar trailer: रिलीज हुआ सैफ अली खान की फिल्म का शानदार ट्रेलर, देखिए Video
मेरे साथ काम करने के दो रूल है, पहला.. मेरे पैसे कभी खोना नहीं है और दूसरा रूल ये कि पहला रूल कभी भूलना नहीं हैं। सैफ अली खान की फिल्म बाजार काफी समय से चर्चा में चल रही है और इस फिल्म का पोस्टर के साथ साथ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है और सैफ अली खान का लुक काफी ज्यादा शानदार नजर आ रहा है। ट्रेलर में आपको पता चल जाएगा कि सैफ अली खान एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है जिसके साथ काम करने के लिए लोग लाइन लगाए रहते है।
ऐसे में एक नवजवान लड़का सैफ अली खान के साथ काम करने के लिए आता है और सैफ उसको काफी ज्यादा आजमाते है। फिल्म के ट्रेलर में एक डॉयलॉग नजर आ रहा है जो कि काफी ज्यादा शानदार है।

इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे नजर आ रहीं है जो कि एक अलग ही किरदार में दिख रही है। फिल्म पूरी तरह से बिजनेस और पैसे पर बेस्ड और कई जगह पर सैफ को गुजराती भी बोलते हुए देखा जा सकता है।
इसके अलावा वो कहते हुए दिख रहें है कि इस देश को सिर्फ 7 या 8 फैमिली चला रही है जिनमें..अंबानी, टाटा, बिड़ला और वाडियाज शामिल है..थोड़ा तो गेम चेंज होना चाहिए ना..कोठारीज।
बता दें कि फिल्म में सैफ का नाम शकुन कोठारी है और उनका सपना देश का सबसे रहीस आदमी बनने का है। फिलहाल आप देखिए फिल्म का ट्रेलर जो आपको काफी शानदान लगेगा। फिल्म 26 अक्टूबर 2018 को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












