..................... Baar Baar Dekho Official trailer launched - Hindi Filmibeat

#Trailer: 2016 की पहली धमाकेदार लव स्टोरी...1990 से 2045 तक

कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर बार बार देखो का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। फिल्म पर मेहनत की गई है और ये दिख रहा है। कहानी शुरू होती है कैटरीना कैफ यानि कि दिया के प्रपोज़ल से। वो जय से शादी करना चाहती है।

लेकिन अब शादी वाले दिन जय शादी नहीं करना चाहता है। पर एक झपकी लगती है और उसे अपनी आने वाली ज़िंदगी दिख जाती है। पर क्या ये सच में झपकी थी या जय और दिया वाकई 2045 में पहुंच गए। ये तो फिल्म ही बताएगी। देखिए ट्रेलर यहां-->

लेकिन सपने यहीं नहीं खत्म होते हैं, जय एक और सपना देखता है, रिवाइंड मोड में। अब जय ने केवल सपना देखा या वो सचमुच पीछे जाकर सब ठीक करना चाहता है, ये भी फिल्म बताएगी।
[#SorryKatrina: गोरे मुखड़े पर अच्छा नहीं लगा 'काला चश्मा']

ट्रेलर से फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा है, पर काफी इस्तेमाल किया हुआ है। बॉलीवुड, हॉलीवुड, यूरोपियन और कोरियन सिनेमा में। ऐसे में नित्या मेहरा की फिल्म क्या अलग लेकर आती है ये तो वक्त ही बताएगा।

लेकिन इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि ये 2016 की पहली धमाकेदार लव स्टोरी है जहां प्यार है, इमोशन है, कॉमेडी है और ट्विस्ट भी है। देखिए बार बार देखो का ट्रेलर और हमें ज़रूर बताइए कि कैसा लगा, नीचे कमेंट बॉक्स में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X