#ChhotaTrailer: केवल 52 सेकंड में कैटरीना ने दिया 2016 का सरप्राइज़ धमाका
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर बार बार देखो का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। मोशन पोस्टर क्या इसे छोटा ट्रेलर कह लीजिए जनाब। और 52 सेकंड में कैटरीना कैफ ने इस साल का पहला सरप्राइज़ धमाका कर दिया है।
जहां उनका काला चश्मा एक तरफ धूम मचा रहा है, वहीं बार बार देखो का ये मोशन पोस्टर अलग भी है और दिलचस्प भी। मोशन पोस्टर तीन हिस्सों में बंटा है - रिवाइंड, फॉरवर्ड और पॉज़। देखिए ये मोशन पोस्टर -
यानि कि कुछ पल जो अगर आपको अपनी ज़िंदगी में वापस जाने हों तो वो कौन से होंगे, अच्छे बुरे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं फॉरवर्ड में ज़िंदगी के उन पलों की बात की गई जो आप चाहते हैं कि आए। अगर उन पलों को आप पहले ही देख लेते तो क्या जो बीते पल हैं उनमें कुछ बदल जाता।
["मेरे बारे में जो बातें उड़ाई गईं, झूठ थीं" - कैटरीना कैफ]
वहीं पॉज़ उन पलों के लिए हैं जो शायद आप रोकना चाहेंगे। दिल खोलकर जीने के लिए। सोचिए अगर ज़िंदगी में टाइम पर सबका बस होता तो ज़िंदगी के पलों को क्या आप बार बार देखते?
बस इन्हीं सब सवालों के इर्द गिर्द ये पूरा मोशन पोस्टर घूमता है। कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार एक साथ नज़र आ रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है नित्या मेहरा ने। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी।
[साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रीमेक और कैटरीना ने कहा NO]


Click it and Unblock the Notifications
