#UffPic...लाल सिंदूर में कैटरीना और गोरे मुखड़े पर काला चश्मा
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार बार देखो सितंबर में रिलीज़ हो रही है। और इसके पहले आइटम नंबर काला चश्मा की कुछ नई तस्वीरें आई हैं। फिल्म नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही है और इसे फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं और अब इस फिल्म से धीरे धीरे परदा उठ रहा है।
[...कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें देख तो लीजिए पर कुछ हुआ तो हमारी गलती नहीं!]
फिल्म की कुछ नई तस्वीरें आई हैं जहां कैटरीना कैफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बिल्कुल चिकनी चमेली स्टाइल में हैं। बस उनके गोरे गोरे मुखड़े पे काला काला चश्मा है। फिल्म का ये गाना 27 को आएगा और उसके बाद आएगा ट्रेलर। देखिए कैट - सिड की ज़बर्दस्त तस्वीरें

बार बार देखो एक रोमांटिक फिल्म हैं, जहां 60 सालों की कहानी कही जाएगी। फिल्म की कहानी काफी अलग तरह की है और नई है। कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो आने वाला वक्त देख सकता है और फिर उसके साथ क्या करता है।
इससे पहले कैटरीना कैफ फितूर में नजर आ चुकी हैं, जबकि सिद्धर्थ मल्होत्रा ने कपूर एंड सन्स जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आगे फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं, जबकि कैटरीना कैफ का अगला प्रोजेक्ट फिलहाल फाइनल नहीं है।
[VIRAL: कहो ना प्यार है के इस सीन में गलती से रह गईं करीना कपूर]
गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं और पड़ोसी भी। कैट की बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ आलिया भट्ट के साथ जमकर इंजॉय करते दिखे।
[#ViralVideo: सनी लियोन का ये 1.30 मिनट का वीडियो देख मुस्कुराते रहेंगे]
माना जा रहा था कि फिल्म की शूट शुरू होने से पहले उन्होंने मीडिया में कह दिया था कि वो कोशिश करेंगे कि कैट से बड़े दिखें, जिस पर लोगों ने जमकर मज़ा लिया और कैट नाराज़ भी हुईं। लेकिन फिलहाल इनकी केमिस्ट्री ज़बर्दस्त लग रही है। देखिए बार बार देखो की तस्वीरें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ के साथ -


Click it and Unblock the Notifications











