..................... सनी देओल के साथ नजर आएंगे, संजय दत्त, मिथुन और जैकी श्रॉफ Baap Of All Films - Sanjay Dutt, Mithun and Jackie Shroff will be seen with Sunny Deol - Hindi Filmibeat

Baap Of All Films- सनी देओल के साथ नजर आएंगे, संजय दत्त, मिथुन और जैकी श्रॉफ, दमदार फिल्म!

sunny deol

सुपरस्टार सनी देओल काफी समय से अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनके फैंस का मानना है कि वो दमदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सनी देओल ने लंबे समय से किसी तरह की फिल्म नहीं की है लेकिन अब वो पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। सनी देओल का एक पोस्ट इस वक्त वायरल हो रहा है और उन्होने शानदार तस्वीर के साथ एक बड़ा ऐलान किया है।

इस तस्वीर में सनी देओल अकेले नहीं है बल्कि उनके साथ जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। जी हां, ये सभी सितारे एक फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

सुपरस्टार सनी देओल ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ''सभी फिल्मों का बाप, शूट धमाल, दोस्ती बेमिशाल।'' तस्वीर के सामने आने के बाद वायरल हो रही है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा काफी समय के बाद देखा जाएगा कि 90 के दशक के सभी सुपरस्टार्स एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

टाइटल का खुलासा नहीं हुआ

गदर एक्टर ने इस तस्वीर को फिल्म के सेट से साझा किया है लेकिन किसी तरह का खुलासा नहीं किया है और इस फिल्म के नाम को गुमनाम रखा है। ऐसा कह सकते हैं कि फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज के जैसा है। काफी जल्दी फिल्म से टाइटल का ऐलान होने वाला है।

एक सुपरहिट की तलाश

सनी देओल के साथ साथ सभी सितारों को एक शानदार फिल्म की तलाश है और इस पड़ाव पर वो साथ आकर धमाका करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बातें होना शुरु हो गई हैं। हालांकि सनी देओल इस वक्त फिल्म गदर 2 शूट कर रहे हैं और फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X