बाहुबली के खूंखार विलेन 'कालकेय' से भिड़ेंगे सलमान खान, जानिए दमदार विलेन का असली नाम
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं और उनके साथ इस फिल्म की दमदार स्टारकास्ट छा जाने के लिए तैयार है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो सलमान खान के फैंस की खुशी को दोगुना करने के लिए काफी है। बता दें कि फिल्म राधे- मोस्ट वांटेड भाई में बाहुबली के खूंखार विलेन की एंट्री हुई है। हम बात कर रहे हैं लवी पज्नी की जो बाहुबली में कालकेय के किरदार में नजर आए थे।
अजीबोगरीब भाषा में उनके डायलॉग्स ने काफी ज्यादा धमाका किया था। अब देखना ये है कि वो सलमान खान की इस फिल्म में किस तरह के किरदार के साथ धमाका कर करते हैं।

ये फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज हो रही है और इसकी भिड़ंत अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम से होने वाली है। फिलहाल आप मिलिए राधे की स्टारकास्ट से...


Click it and Unblock the Notifications