2019 का सबसे बड़ा धमाका.. सलमान से लेकर अक्षय कुमार को जबरदस्त टक्कर!
बाहुबली' सीरीज से देश- दुनिया में तलहका मचाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' 2019 में रिलीज होने वाली है। बता दें, फिल्म साहो दिन ब दिन और बड़ी होती जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के वीएफएक्स के लिए कमल कान्हा को साइन किया गया है, जिन्होंने बाहुबली जैसी फिल्म में वीएफएक्स का काम किया है। जाहिर है वीएफएक्स के मामले में फिल्म काफी तगड़ी होने वाली है।
सलमान खान की 'रेस 3' का धमाकेदार CLIMAX- होश उड़ जाएंगे!
फिलहाल साहो की शूटिंग अबु ढ़ाबी में चल रही है, जहां कुछ बड़े एक्शन सीन्स शूट किये जा रहे हैं। जी हां, अबु ढ़ाबी में ही सलमान खान ने अपनी फिल्म टाईगर जिंदा है और रेस 3 के एक्शन सीन्स की शूटिंग की है। लेकिन माना जा रहा है कि साहो के एक्शन सीन्स उससे भी जबरदस्त होने वाले हैं।

फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म अपने पहले लुक के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है। वहीं, फिल्म के बजट से सबको और हैरान कर दिया।
जी हां, लगभग 150 करोड़ के बजट पर बन रही यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में बनने वाली है। जाहिर है सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications