#RecordTod: बॉक्स ऑफिस छोड़िए...बच्चों में भी ब्लॉकबस्टर हो गई बाहुबली!
बाहुबली 2 ने एक और शानदार धमाका कर दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्ड बना ही रही है। और अब बच्चों की दुनिया में भी फिल्म ने कमाल कर दिया है।
बाहुबली 2 शानदार तरीके से प्रदर्शन कर रही है। और अब फिल्म ने एक औऱ कीर्तिमान बना लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने सबको चौंका दिया है। रोज़ ही बॉक्स ऑफिस पर कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बन जाता है।
अब बच्चों में भी बाहुबली का क्रेज़ साफ दिखाई दे गया है। दरअसल, बाहुबली गेम, भारत का सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया गया गेम बन गया है औऱ इसे 1 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।

वैसे बाहुबली के अलावा पीके, रावन औऱ बजरंगी भाईजान के भी अपने अपने गेम थे। ये प्रमोशन का नया तरीका है जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
बच्चे ही नहीं, बड़े भी अपने स्मार्टफोन पर इन गेम्स को खेलते दिख जाएंगे। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो बाहुबली 2 1500 करोड़ के सफर की तरफ बढ़ रही है।
वहीं रिकॉर्ड्स की बात करें तो बाहुबली 2 ही नहीं, केवल बाहुबली हिंदी ने भी एक के बाद एक धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











