बाहुबली 2 ने बनाया शानदार #WorldRecord...अब बॉक्स ऑफिस पर सुनामी!
बाहुबली 2 को लेकर इतना माहौल क्यों बना है ये तो फिल्म के ट्रेलर ने ही साबित कर दिया। जहां बॉलीवुड फिल्में बमुश्किल वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाती हैं, बाहबुली 2 के ट्रेलर ने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
बाहुबली 2 जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी तो सुनामी आना तय है लेकिन फिलहाल तो फिल्म के ट्रेलर ने ही उत्पात मचा रखा है। दरअसल, बाहुबली 2 के ट्रेलर ने जहां भारत में 24 घंटे के अंदर ही रिकॉर्ड बना लिया था वहीं फिल्म के ट्रेलर ने अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाहुबली 2 का ट्रेलर विश्व के सबसे ज़्यादा देखे गए वीडियो की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ चुका है और इसके आसपास भी कोई भारतीय वीडियो नहीं है।

आइये आपको यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखे गए वीडियो की लिस्ट बताते हैं -
1- यू ट्यूब रिवाइंड 2016 द अल्टीमेंट चैलेंज ( अमरीका ) . 7-12-2016 ( 38.9 मिलियन )
2 - पीएसवाई जेंटिलमैन ( गंगनम स्टाइल वाले ) दक्षिण कोरिया - 13-4-2013 ( 38. 4 मिलियन )
3- स्टार वर्ल्ड ( अमरीका ) 16-4 - 2015 ( 30 . 6 मिलियन )
4 - अडेल - हेल्लो ( यू के ) 22-10-2015 ( 27. 7 मिलियन )
5 - यू ट्यूब रिवाइंड 2015 द अल्टीमेंट चैलेंज ( अमरीका ) 9 -12 - 2015 ( 25.0 मिलियन )
6 - मार्वल्स कैप्टन अमरीका सिविल वार ( अमरीका ) 10 - 4 - 2016 ( 22 . 0 मिलियन )
7 - बाहुबली - द कंक्लूजन ( इंडिया ) 15 -3 -2017 ( 21 . 8 मिलियन )
वैसे भी बाहुबली भारत की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। देखिए इस बार किन फिल्मों को बाहुबली 2 पछाड़ देगी -


Click it and Unblock the Notifications