#NonStop: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन का बाहुबली तमाशा...सलमान की ओपनिंग से ज़्यादा!
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना तमाशा बंद नहीं कर रही है। फिल्म घुंआधार कमाई कर रही है और फिल्म ने सोमवार को भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म छोड़कर कोई और दूसरा काम नहीं कर रहा है।
बाहुबली 2 ने चौथे दिन की परीक्षा भी पास कर ली है। माना जाता है कि हर फिल्म के लिए सोमवार बॉक्स ऑफिस का टेस्ट होता है। अगर इस दिन फिल्म टिक गई तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए ही आई है।
अब खबर है कि बाहुबली 2 ने ये सोमवार की परीक्षा भी पास कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को भी बाहुबली की Occupancy कम नहीं हुई है। लोग अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।

कुछ लोग इसे दोबारा भी देख रहे हैं और यही कारण है कि सोमवार को भी फिल्म 75 प्रतिशत की Occupancy के साथ ओपनिंग की है। और माना जा रहा है कि केवल हिंदी बाहुबली 35 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करेगी।
वैसे 75 प्रतिशत दर्शक, सलमान खान - आमिर खान की फिल्मों को ओपनिंग के दिन मिलते हैं। हालांकि यहां ये देखना भी ज़रूरी है कि सोमवार को साउथ और महाराष्ट्र में छुट्टी का दिन था। ऐसे में फिल्म ने जमकर कमाई की है।
फिल्म ने 95 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो सुलतान और दंगल से ज़्यादा थी। दूसरे दिन भी बाहुबली 2 ने दंगल और सुलतान की Occupancy को पीछे छोड़ दिया है। और इसलिए माना जा रहा है कि दूसरे दिन भी फिल्म 40 करोड़ के लगभग कमाई कर सकती है।
हिंदी सर्किट में पहले दिन भी फिल्म ने करीब 80 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो रईस औऱ काबिल की मिली हुआ ओपनिंग से ज़्यादा है। यानि कि बाहुबली 2 हिंदी में भी रिकॉर्ड कायम कर सकती है और देखा जाए तो ये किसी भी हिंदी डब फिल्म के लिए उपलब्धि है।
वहीं फिल्म इंटरनेशनल टॉप 20 फिल्मों में तो शामिल हो ही रही है। जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications