#DoNotOpen: नहीं जानना बाहुबली क्लाईमैक्स तो इस 'सुपरस्टार' को करिए BLOCK
कमाल आर खान एक अजीब सा शख्स है जिसे बॉलीवुड क्यों झेलता आ रहा है पता नहीं। और अब उसने बाहुबली का क्लाईमैक्स अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर डाल दिया है। अगर नहीं जानना है क्लाईमैक्स तो कर दीजिए उसे ब्लॉक!
कुछ लोग होते हैं जो अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। और ऐसी लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है कमाल आर खान। ये शख्स पब्लिसिटी खाने के नाम पर कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। लेकिन कमाल की बात ये है कि बॉलीवुड को इस खुद को सुपरस्टार कहने वाले शख्स से कोई दिक्कत नहीं है।
अब केआरके ने एक और बेवकूफी करते हुए, बाहुबली के भारत में रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म का पूरा क्लाईमैक्स अपने फेसुबक पेज पर डाल दिया है। अब या तो आप जाकर, बाहुबली का क्लाईमैक्स देख सकते हैं या सीधे केआरके की रिपोर्ट फेसबुक पर कर सकते हैंं।

गौरतलब है कि कानून वगैरह तो छोड़ दीजिए, नैतिक मूल्यों पर भी किसी भी फिल्म की कोई भी जानकारी लीक कर देना अपराध होना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इसे नहीं समझते हैं। एक बहुत बड़ा 'दैनिक' अखबार है जो सूरज की तरह चमकता है।
उन्होंने तो बाहुबली क्लाईमैक्स की हेडलाइन बनाकर अपनी वेबसाइट बेचने का प्लान कर लिया है। बहरहाल, हम आपसे गुज़ारिश करेंगे कि थियेटर जाइए और बाहुबली का देखकर आइए। जाने से पहले, रिव्यू पढ़ते जाइए।
वहीं जब फिल्म देखने जाएंगे तो इन सारे सवालों के जवाब लेते आइएगा -


Click it and Unblock the Notifications