DHAMAKA: 90 प्रतिशत हाउसफुल है बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली DAY 3!
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लोगों को चौका रहा था। शनिवार की शाम को तो ऐसा तमाशा हुआ है कि लोग हैरान रह गए और अब तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा हो रहा है कि आपको विश्वास नहीं होगा।
बाहुबली नाम की सुनामी है कि रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। और अब माना जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे दिन की शुरूआत भी धमाकेदार ढंग से की है। अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो तीसरे दिन बाहुबली ने 90 प्रतिशत Occupancy के साथ ओपनिंग की है।
गौरतलब है कि बाहुबली के पहले दिन की ओपनिंग 95 प्रतिशत थी और दूसरे दिन की 80 प्रतिशत। हालांकि शनिवार शाम को एक बार फिर फिल्म की Occupancy 95 प्रतिशत हो चुकी थी औऱ रविवार को भी ये धमाका जारी है।

इन आंकड़ों से ये भी साफ है कि बाहुबली के तीसरे दिन का कलेक्शन भी कहीं से नीचे नहीं गिरने वाला है और ये 80 करोड़ के आस पास ही जा सकता है। जो कि भारतीय सिनेमा और बॉक्स ऑफिस दोनों के लिए बहुत ही अद्भुत क्षण होगा।
अभी शनिवार के पूरे कंफर्म आंकड़े आना बाकी है। वहीं फिल्म ने 121 करोड़ की ओपनिंग की है। अब देखना है कि तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन कितना होता है।
लोग फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हैं। ज़्यादातर लोगों को फिल्म का क्लाईमैक्स पता है क्योंकि केआरके नाम के एक आदमी ने इसे अपने फेसबुक पर लिख दिया है।
बावजूद इसके लोगों का मानना है कि फिल्म केवल कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा नहीं है। फिल्म में बहुत कुछ है। जानिए बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications











