#BoxOffice: बाहुबली ने दूसरी शाम किया असली तमाशा...Opening कलेक्शन धराशाई!
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लोगों को चौका रहा था। शनिवार की शाम को तो ऐसा तमाशा हुआ है कि लोग हैरान रह गए और अब माना जा रहा है कि फिल्म शनिवार को शुक्रवार से ज़्यादा कमाई करेगी।
बाहुबली ने दूसरी शाम को असली तमाशा किया है। दरअसल, माना जा रहा था कि शनिवार को फिल्म की Occupancy 80 प्रतिशत थी। और इसलिए ये तय था कि दूसरे दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।
लेकिन शाम आते आते, फिल्म की Occupancy वापस ओपनिंग जितनी हो चुकी थी। यानि कि शाम के शो में फिल्म के दर्शकों की संख्या 95 प्रतिशत। और इसलिए अब ये भी तय है कि शुक्रवार के कलेक्शन को फिल्म ने तोड़ दिया है।

हालांकि फिल्म के सही आंकड़े तो 2 बजे के आसपास ही आएंगे। लेकिन अगर फिल्म ने शुक्रवार के कलेक्शन को तोड़ा है तो इसका मतलब है कि दूसरे दिन भी फिल्म ने 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। और ये किसी भी फिल्म के लिए बहुत ही बड़ी बात होगी!
कुछ सिनेमाघरों में टिकट की कीमत 1500 रूपये तक है तो वहीं गोल्ड क्लास के टिकटों की तो बात ही मत करिए। एक टिकट 2500 रूपये का है। वहीं आपको बता दें कि ये भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा टिकट होगा।
अब भई, देश का राष्ट्रीय प्रश्न है - कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा तो इतनी महंगाई चलती है। वैसे जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications