#Twist: बाहुबली सीक्वल में एक नहीं दो कटप्पा, क्लाईमैक्स शूट

अगर दो साल से हर सिनेमा फैन किसी जवाब का इंतज़ार कर रहा है कि तो वो यही है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। हालांकि सूत्रों की मानें तो फिल्म का क्लाईमैक्स मलेशिया में शूट होगा।

क्लाईमैक्स में दो लोग जमकर लड़ेंगे - कटप्पा और कटप्पा! नहीं समझे? दरअसल, अगर गपशप गली की मानें तो क्लाईमैक्स में कटप्पा की अच्छाई और बुराई दोनों आपस में भिड़ेंगी।

Bahubali 2 climax scene

इस सीन के लिए कटप्पा को चाहिए बहुत ही बड़ी सेना इसलिए सारे कलाकारों को बाल बढ़ाने का आदेश दिया गया है और इसे शूटिंग तक ना काटने का निर्देश भी दिया गया है। शूटिंग दिसंबर 2016 में मलेशिया में होगी जहां, फिल्म के लिए सेट तैयार हो चुका है।
[PHOTOS: बाहुबली की शूटिंग की ये तस्वीरें देख फैन्स का दिल टूट जाएगा!]

गौरतलब है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा,इसका जवाब कुछ दिन पहले सामने आया था कि किसी को नहीं पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। जवाब केवल तीन लोग जानते हैं - लेखक, बाहुबली और डायरेक्टर।

बाद में फिल्म के एक्टर प्रभास ने खुद कहा कि ये सब अफवाह है और इस पर बिल्कुल भरोसा मत करिएगा। बाहुबली से जुड़े हर इंसान को पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। यहां तक कि पांच साल पहले जब हम सबने फिल्म साइन की थी तभी से सबको पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!
[सलमान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची... ईद 2017 का SUPERCLASH]

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले ज़ोरदार अफवाहें उड़ी थीं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसके चार कारण शूट किए गए हैं और फाइनली फिल्म में कौन सा जाएगा ये अब तय होगा। लेकिन ये इस तरह तय किया जाएगा कि किसी को भी इसकी भनक तक ना लगे।

फिल्म 28 अप्रैल 2017 में रिलीज़ हो रही है। लेकिन पिछले दो सालों से इंटरनेट पर इस बात के बहुत मज़ेदार जवाब हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आप भी देखिए -

थंगाबल्ली...बाहुबली!
कटप्पा थंगाबल्ली और बाहुबली में कन्फ्यूज़ हो गया और मीनम्मा के लिए थंगाबल्ली को मारना था पर बाहुबली को मार दिया! नहीं समझे अरे चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के अप्पा अपना कटप्पा!!!

CID को मिले नया केस
एसीपी प्रद्म्युमन के पुराने सीआईडी एपिसोड देख देखकर सब बोर हो चुके हैं। इसलिए कम से कम सीआईडी को कोई नया केस तो मिलेगा।

आखिरी मैगी खा ली
बीच में मैगी बैन हो गई और कटप्पा की आखिरी मैगी भी बाहुबली ने खा ली...बहुत नाइंसाफी है।

मेलडी इतनी चॉकलेटी क्यों हो
आए दिन एक ही सवाल पूछता था - मेलडी इतनी चॉकलेटी क्यों है...ठोंक डाला!

क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?
करीना पूछे ठीक है, सोनाक्षी पूछे डबल ठीक है। लेकिन बाहुबली पूछे...नहीं चलेगा!

पप्पू Can't Tag Saala
एक तो दिन भर फेसबुक करता था ऊपर से राहुल गांधी की फोटो पर Tag कर दिया!

कैंडी क्रश....क्या है ये कैंडी क्रश
सबका दिल करता है कैंडी क्रश रिक्वेस्ट भेजने वाले को जान से मार डालने का...कटप्पा ने बस दिल की बात सुनी!

केआरके को रिट्वीट करता है
सच बताएं...ऐसे आदमी को एक बार और ज़िंदा करके दोबारा मार देना चाहिए!

बस बहुत हुआ...बाहुबली जवाब दे रहा है !

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X