इससे बेस्ट कुछ भी नहीं...एक साथ 'बाहुबली' प्रभास और 'भल्लालदेव' राणा..PICS
बाहुबली स्टार्स प्रभास और राणा डग्गुबाती एक साथ स्पॉट किए गए, देखिए तस्वीरें
बाहुबली 2 रिलीज के बाद से प्रभास पूरे देश के नए सुपरस्टार बन कर उभरे हैं। सिर्फ प्रभास पूरी बाहुबली की कास्ट के लिए ही ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। प्रभास के अलावा राणा डग्गुबाती की भी फिल्म में तारीफ हुई। भले उन्होंने फिल्म में हीरो और विलेन का किरदार निभाया हो लेकिन असल जिंदगी में दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
[#TigerTalk: वो एक्टिंग की कोशिश भी करते हैं तो लोग देखते ही नहीं हैं! ]
बॉलीवुड में अमिताभ धर्मेंद्र , शाहरुख-सलमान की दोस्ती सबसे पक्की मानी जाती है। बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जिनकी दोस्ती या यूं कहें का ब्रोमांस काफी पॉपुलर है लेकिन हाल फिलहाल के दिनों में दो सुपरस्टार्स की ब्रोमांस काफी चर्चा का विषय रहा है। फैन्स प्रभास, राणा डग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को साथ में देखना चाहते हैं और ऐसा हुआ भी।

जी हां अनुष्का शेट्टी तो नहीं लेकिन प्रबास और राणा डग्गुबाती एक साथ हाल में राणा डग्गुबाती की एक फिल्म के इवेंट के दौरान नजर आए और दोनों का ब्रोमांस देखने लायक था। दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के साथ मस्ती के मूड में थे।
राणा की आने वाली फिल्म नेने राजू नेने मंत्री से जुड़े एक इवेंट में दोनों साथ और आए और हमें पूरा विश्वास है कि आप भी इनकी तस्वीरें देखते रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications