'बाहुबली' का एक और Dhamaka, इस दिन होगा साहो का बड़ा ऐलान, तारीख लिख लीजिए
इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हैं। इन्हीं फिल्मों में से है बाहुबली स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म साहो। हाल ही में ये फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में है, जिसकी वजह है साहो का अगला टीजर। साहो का फर्स्ट लुक और एक टीजर तो पहले ही सामने आ चुका है। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा टीजर भी रिलीज होने वाला है। प्रभास की ये फिल्म 2019 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही है। वहीं इस फिल्म के पहले टीजर के बाद फैंस में बेताबी बढ़ती ही जा रही है।
[#MeToo: अक्षय कुमार-अजय देवगन समेत कई फंसे, बिग बजट फिल्मों पर आई बड़ी आफत]
फिल्म में प्रभास एक जासूस की भूमिका निभाने वाले हैं। मेकर्स की मानें तो इस फिल्म में ऐसे धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे जो हिंदी सिनेमा में आज तक देखने को नहीं मिले हैं। वहीं माना जा रहा है कि 23 अक्टूबर को इस फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान हो सकता है या फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है क्योंकि 23 अक्टूबर को बाहुबली प्रभास का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का एक तगड़ा टीजर प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म 2019 में तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी। हो साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। बाकी फिल्मों की तरह श्रद्धा यहां सिर्फ गाने या डांस के लिए नहीं होगीं। बल्कि प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पूरी फिल्म श्रद्धा के नजरिए से आगे बढ़ेगी। यह उन्हीं की कहानी होगी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें साहो से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications