बाहुबली के बाद बड़ा एक्शन धमाका, Leak हो गईं तस्वीरें, देखें प्रभास का 400 करोड़ी Look
बाहुबली के बाद सुपरस्टार बन चुके प्रभास अब अपनी आने वाली फिल्म साहू की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें प्रभास के काफी सारे एक्शन सीन आपको देखने को मिलेंगे। वहीं इसका सबूत हाल ही में लीक हुई तस्वीरों में मिला है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इसमें प्रभास का अंदाज देखकर आप एक बार फिर उन पर फिदा हो जाएंगे।
[2018 की सबसे बड़ी फिल्म, दीवाली पर 400 करोड़ी धमाका, ऐसी ताबड़तोड़ प्लानिंग]
जी हां! दुबई में चल रही शूटिंग के दौरान प्रभास की आने वाली फिल्म साहो की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। लगभग 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म 'साहो' के सेट से लीक इन तस्वीरों में पावरफुल बाइक पर प्रभास एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सुजीत रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म साहो की लीक तस्वीरें दुबई की बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास इस सीन में किसी का पीछा करते नजर आएंगे, इसके साथ ही सीन में दुबई के टॉप लोकेशन को भी दिखाया जाएगा।

मोस्ट पॉपुलर एक्टर प्रभास की यह फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में डब किया जाएगा। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं 'साहो' में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश और एवलिन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि फिल्म 'साहो' की शूटिंग हैदाराबाद, मुंबई, अबू धाबी, दुबई और रोमानिया के कुछ हिस्सों शूट किया जाएगा। वहीं इस फिल्म के लिए जहां प्रभास सारे स्टंट खुद करने के लिए तैयार हैं वहीं श्रद्धा कपूर भी खुद को साबित करने की तैयारियों में जुटी हैं। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और इंटरेस्टिंग बातें-


Click it and Unblock the Notifications