'बाहुबली' ने ठुकराई इतनी बड़ी फिल्म, दूसरी बार 100 करोड़ी स्टार को कहा NO, चौंक जाएंगे आप!
भारत की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 के स्टार प्रभास इन दिनों अपने करियर के पीक पर चल रहे हैं। बाहुबली 2 के बाद इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म साहो जबरदस्त सुर्खियों में है। साहो प्रभास की अगली तगड़ी एक्शन फिल्म है। वहीं अब एक और फिल्म की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है। इस फिल्म का ऑफर उन्होंने दूसरी बार ठुकराया है। इससे पहले उन्होंने इतनी तगड़ी फीस मांगी थी कि मेकर्स ने हाथ खड़े कर दिए थे।
[सलमान से अजय देवगन तक ताबड़तोड़ रोमांस, अब 300 करोड़ी कमबैक, 10 Pics चौंका देंगी]
दरअसल, बॉलीवुड के कई मशहूर डायरेक्टर प्रभास के साथ काम करना चाहते हैं, उनमें करण जौहर का नाम भी शामिल है। करण प्रभास को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं। पहली बार जब उन्होंने प्रभास से संपर्क किया तो बात नहीं बनी क्योंकि प्रभास ने 20 करोड़ रुपये फीस मांग ली थी। जिसके अब एक बार फिर से करण ने प्रभास को बड़ा रोल ऑफर किया लेकिन इस बार फिर भी प्रभास ने करण को निराश ही किया, उन्होंने ये फिल्म भी ठुकरा दी।

पहले वजह तगड़ी फीस थी अब प्रभास के पास वक्त नहीं है। जी हां! इस बार बात इसलिए नहीं बनी क्योंकि प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं। जिसके चलते उनके पास डेट्स नहीं हैं। करण का ऑफर दो-दो बार ठुकराना वाकई चौंकाने वाला मामला है। बहरहाल, बता दें कि प्रभास की आने वाली फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसका बजट तकरीबन 300 करोड़ रुपये है। करण की फिल्म तो प्रभास ने रिजेक्ट कर दी लेकिन आगे जानें उनकी आने वाली फिल्म साहो क्यों होगी दूसरी बाहुबली और जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications