बाहुबली के बाद एक और तगड़ा Dhamaka, बस 4 महीनों में पूरी होगी फिल्म, 2019 बुक
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक है बहुबली स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म साहो। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चौंकाने वाली खबर आई थी। वहीं अब ये फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में है.. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर तक खत्म होगी। पहले बताया जा रहा था कि साहो का रैपअप सितंबर में ही हो जाएगा। माना जा रहा है एक्शन सीक्वेंस को और शानदार बनाने के चलते मेकर्स को फिल्म तैयार करने में काफी वक्त लग रहा है।
[फिल्में नहीं फिर भी 100 करोड़ कमाते हैं ये 90s के सुपरस्टार, आज भी आ जाएं तो वबाल हो जाए]
फिल्म की शूटिंग 2018 दिसंबर तक खत्म हो जाएगी, फिर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरु होगा। रतलब है कि बाहुबली भी अप्रैल में रिलीज हुई थी और फिर महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज़ किया था। उसी सफलता की उम्मीद साहो से भी की जा रही है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म अपने पहले लुक के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है।

वहीं, फिल्म के बजट ने सबको और हैरान कर दिया। लगभग 150 करोड़ के बजट पर बन रही यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में बनने वाली है। जाहिर है सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications